बाजपुर में "लेबड़ा नदी" से हुये नुकसान का किया स्थलीय निरीक्षण
बाजपुर 29 अगस्त उत्तराखंड के माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बाजपुर में "लेबड़ा नदी" से हुये नुकसान का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने बाढ़ से हुई क्षति तथा भविष्य में उसके स्थाई समाधान के लिए जनप्रतिनिधियों और क्षेत्र वासियों से विस्तार जानकारी प्राप्त की।
मुख्यमंत्री ने बाजपुर की बाढ़ की समस्या के स्थाई समाधान हेतु मण्डलायुक्त दीपक रावत से दूरभाष पर वार्ता की और महत्वपूर्ण दिशा निर्देश भी दिए। cm धामी ने मण्डलायुक्त को जनपद नैनीताल तथा ऊधमसिंह नगर के अधिकारियों के साथ आपसी समन्वय एवं तालमेल से संयुक्त निरीक्षण कराने के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन व सिंचाई विभाग के अभियंताओं को निर्देश दिए कि जब तक स्थाई समाधान नहीं हो जाता तब तक के लिए अस्थाई बाढ़ सुरक्षा की जायें। ताकि अगली बरसात में क्षेत्रवासियों को इस प्रकार की समस्या से न जूझना पड़े। उन्होंने बाढ़ से निजात हेतु राज्य आपदा न्यूनीकरण निधि के अंतर्गत तात्कालिक कार्य कराने के निर्देश जिलाधिकारी को दिए।